{"_id":"57579e9a4f1c1b31049c5554","slug":"twenty-children-found-through-operation-smile","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन स्माइल, छह दिन में 20 बच्चे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन स्माइल, छह दिन में 20 बच्चे बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : concept photo
उत्तराखंड के चार जिलों में शुरू हुए ऑपरेशन स्माइल के तहत गुम चल रहे 20 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इनमें से 15 को तो परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पांच को पुनर्वास हेतु बाल संरक्षण गृह में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में एक जून से शुरू हुए ऑपरेशन स्माइल में गुम चल रहे 345 बच्चों को तलाशने का टारगेट है।
छह दिन से चार जिलों की टीम होटलों, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटी हैं। इसके सुखद परिणाम भी सामने आए है। ऑपरेशन स्माइल की प्रदेश समन्वयक और एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि भौतिक सत्यापन में 28 बालक-बालिकाओं के खुद ही वापस आने की बात सामने आई, जबकि 20 को स्माइल टीम ने बरामद किया।
विज्ञापन
इनमें से आठ बच्चे राज्य के हैं, बाकी बच्चे यूपी, दिल्ली और हरियाणा के बताए गए हैं, जो यहां रह रहे थे। बताए गए पते के आधार पर परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। एएसपी बोहरा ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन