फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tv actress jyotsna in dehradun.

छोटे पर्दे पर छाई देवभूमि की बेटी, घर-घर में बनाई पहचान

Sun, 22 Jan 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jan 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
tv actress jyotsna in dehradun.
ज्योत्सना चंदोला - फोटो : AmarUjala

देवभूमि की एक और बेटी ने छोटे पर्दे पर अपनी चमक बिखेरी है। ससुराल सिमर से घर-घर में पहचान बना चुकी ज्योत्सना चन्दोला इन दिनों देहरादून में अपने दादा से मिलने आई हुई हैं।

विज्ञापन


दूरदर्शन से करियर शुरू करने के बाद वह जीटीवी में लगातार तीसरा शो कर रही हैं। अपनी अदाकारी के दम पर उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी ज्योत्सना चन्दोला का जन्म केरल में हुआ। उनके पिता किरन प्रकाश चन्दोला नेेवी में थे, इसलिए उनका बचपन अलग-अलग जगह बीता। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने नेवी से वीआरएस लिया और एमएनसी में नौकरी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही रोल से छा गई

tv actress jyotsna in dehradun.
ज्योत्सना चंदोला - फोटो : AmarUjala

ज्योत्सना का विवाह डायरेक्टर नितेश सिंह से हुआ। मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करते हुए उन्होंने दूरदर्शन के एक शो कटक के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

पहले ही किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। उनके बेहतर काम को देखते हुए जीटीवी के धारावाहिक भागों वाली में उन्हें एक अहम किरदार मिला।

इसके बाद ज्योत्सना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने जीटीवी के ही धारावाहिक मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

ससुराल सिमर में है दमदार रोल

tv actress jyotsna in dehradun.
ज्योत्सना चंदोला - फोटो : AmarUjala

आजकल वह ‘ससुराल सिमर का’ धारावाहिक में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि धारावाहिक में सिमर ने उन्हें थप्पड़ मारकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कुछ दिन के लिए उनका रोल नहीं है।

ऐसे में वह अपने दादा से मिलने रायवाला के पास खांड गांव पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उनके दादा का स्वास्थ्य खराब है, ऐसे में एक्टिंग से छुट्टी मिलते ही वह उनसे मिलने पहुंच गई। ज्योत्सना धारावाहिकों के काम से खुश हैं। श्रीदेवी की फिल्म सदमा जैसा रोल उनका ड्रीम रोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed