फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Turner Road were lost in the pits

गड्ढों में गुम हुई टर्नर रोड

Wed, 31 Jul 2013 10:27 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
Turner Road were lost in the pits

देहरादून शहर की बड़ी आबादी को जोड़ने वाली टर्नर रोड इन दिनों गड्ढों में गुम है। सड़क पर बरसात के दौरान इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि यहां से गुजरने वाले दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। तीन माह से सड़क बदहाल है, लेकिन जिम्मेदार विभाग बेसुध बने हुए हैं।

विज्ञापन


टर्नर रोड से गुजरने वाले लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहला यह कि सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है।
विज्ञापन


दूसरा यह कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी का जमाव हो रहा है। इसके कारण लोगों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। इससे आए दिन दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस सड़क से रोजाना लगभग 20 हजार से अधिक लोग गुजरते है। यह सड़क भारूवाला, चाकचंद, मोरोवाला, इंद्रपुरी फार्म, क्लेमेंटटाउन कैंट, सुभाष नगर और टर्नर रोड क्षेत्र के लोगों को जोड़ती है।

इस खस्ताहाल सड़क को ठीक करने के प्रति लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

इनकी भी सुनिएः
टर्नर रोड की सड़क धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है। इस क्षेत्र से केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस के दो नेता कैबिनेट मंत्री है। इसके बावजूद लोनिवि उदासीन है। इसे जल्द ठीक नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।

-महेश पांडे, उपाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

टर्नर रोड की सड़क वाकई खराब है। नाली की सफाई न होने के कारण जलभराव हो रहा है। मौसम खुलते ही इसे ठीक कराने का काम किया जाएगा। इसको लेकर शिकायतें आ चुकी है।
-बीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed