फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tungnath temple history related with ganesh and lord shiva

भगवान भोलेनाथ का ऐसा मंदिर, जहां रास्ते में गणेश करते हैं रक्षा, जानिए रहस्य

Thu, 07 Sep 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Sep 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
tungnath temple history related with ganesh and lord shiva
tungnath

भगवान भोलेनाथ का ऐसा मंदिर जहां रास्ते में श्रद्घालुओं को गणेश मिलते हैं, गणेश पूरे रास्तेभर उनकी रक्षा करते हैं, ताकि मंदिर तक पहुंचने में कोई विघ्न न हो। जानिए, रहस्य...

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं, भारत के उतराखंड राज्य में तुंगनाथ मंदिर की। तुंगनाथ मंदिर के विषय में एक प्राचीन पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा महाभारत के मुख्य पात्रों से संबन्धित है। कथा के अनुसार जब पांच पांडवों पर अपने परिवार के भाईयों की हत्या का आरोप लगा।
विज्ञापन


अपने भाईयों की हत्या के पाप से मुक्ति के लिए पांडवों ने इन स्थानों में प्रत्येक मंदिर में पांच केदार का निर्माण किया। तुंगनाथ मंदिर को चोटियों का स्वामी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंदिर के विषय से जुड़ी है एक प्रसिद्ध मान्यता

tungnath temple history related with ganesh and lord shiva
tungnath highest temple of lord shiva

इस मंदिर के विषय से जुड़ी एक मान्यता प्रसिद्ध है। कि यहां पर शिव के ह्रदय और बाहों की पूजा होती है। इस मंदिर की पूजा का दायित्व यहीं के एक स्थानीय व्यक्ति को दिया जाता है।

इस मंदिर में तीर्थयात्री हजारों की संख्या में प्रत्येक वर्ष पहुंचते है। इस स्थान से एक अन्य कथा जुडी हुई है, कि भगवान राम से रावण का वध करने के बद ब्रह्महत्या शाप से मुक्ति पाने के लिये उन्होंने यहां पर शिव की तपस्या की थी। तभी से इस स्थान का नाम चंद्रशिला भी प्रसिद्ध है। यहां से बद्रीनाथ, नीलकंठ, पंचचूली, सप्तचूली, बंदरपूंछ, हाथी पर्वत, गंगोत्री व यमनोत्री के दर्शन भी होते है।

तुंगनाथ मंदिर अपने धार्मिक महत्व के साथ साथ अपने प्राकृ्तिक सौन्दर्य के लिए भी विख्यात है। यहां की यात्रा का कुछ मार्ग जंगलों से होकर तय करना पडता है। ताजी हवा और प्रकृ्ति के स्वयं को निकट देखना, एक अलग तरह का अनुभव कराता है।   

गणेश करते हैं विघ्नों से रक्षा

tungnath temple history related with ganesh and lord shiva
तुंगनाथ - फोटो : amar ujala

यहां की यात्रा दिखने में कुछ दुर्गम जरूर दिखती है। परन्तु अनुभव में यह रास्ता बिल्कुल सीधा खडा होने के कारण यह यात्री को स्वर्ग की सीढियों के समान सुख देती है।

मार्ग में भगवान गणेश के छोटे मंदिर भी पडते है। जिनके आशिर्वाद से आगे की यात्रा विघ्नरहित पूरी होती है। ठंडी, ताजी हवा यात्री को थकावट का अहसास नहीं होने देती है। अन्य रंगों के फूलों के साथ साथ यहां सफेद रंग के फूल मुख्यत: उगते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed