फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tungnath temple door will open on 10 may 2019 for devotees

शुक्रवार को खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट, चोपता गांव पहुंची डोली 

Thu, 09 May 2019 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Tungnath temple door will open on 10 may 2019 for devotees
तुंगनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली मक्कू गांव स्थित भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए अपने अंतिम पड़ाव चोपता पहुंच गई। शुक्रवार सुबह डोली चोपता से धाम के लिए रवाना होकर 10.30 बजे तुंगनाथ धाम पहुंचेगी, जिसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे  विधि-विधान के साथ तुंगनाथ के कपाट खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह भूतनाथ मंदिर में आचार्यों, ब्रहामणों द्वारा पंचांग पूजन के साथ-साथ भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के अलावा 33 कोटी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। साथ ही आगामी तुंगनाथ धाम की यात्रा निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
विज्ञापन


भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली के साथ चल रहे अन्य देवी देवताओं के प्रतीक चिन्हों की पूजा अर्चना कर भगवान की आरती के बाद डोली अपने धाम तुंगनाथ के लिए रवाना हो गई। चल विग्रह उत्सव डोली के पावजगपुडा पहुँचने पर ग्रामीणों ने अर्घ्य लगाकर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गांव से विदा होने के बाद डोली चिलियाखोण, बनियाकुण्ड पनेर यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए अपने अंतिम पड़ाव चोपता पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डोली चोपता से प्रस्थान कर तुंगनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, भूपेंद्र मैठाणी, बुद्धि बल्लभ सेमवाल,  प्रताप रावत, एलपी मैठाणी, गायत्री देवी, चंद्र बल्लभ मैठाणी,  रिवाधर मैठाणी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed