{"_id":"680d387ef341bf54af016323","slug":"tulsi-and-vimalas-team-reached-the-semi-finals-dehradun-news-c-5-1-drn1031-674921-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तुलसी और विमला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तुलसी और विमला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय क्लब की ओर से वार्षिक बैडमिंटन का आयोजन किया गया। शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में तुलसी व विमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
महिला ओपन युगल में चम्पा कोरंग व दीपा बोहरा और नीलम बिष्ट व पूनम जोशी की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 103 पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग, युगल वर्ग, 45 प्लस, टीम इवेंट, महिला एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य, प्रमोद कुमार, महावीर सिंह चौहान, संजय, पुष्कर नेगी, भूपेंद्र बसेड़ा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।