फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tulaj International and Gorkha Military School won the titles

तुलाज इंटरनेशनल और गोरखा मिलिट्री स्कूल ने जीते खिताब

Tue, 27 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tulaj International and Gorkha Military School won the titles
देहरादून। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित तीसरे एसडी जैन फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब मेजबान तुलाज इंटरनेशनल और गोरखा मिलिट्री स्कूल ने जीते। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला तुलाज इंटरनेशनल स्कूल व आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें तुलाज इंटरनेशनल स्कूल ने 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला यूनिसन वर्ल्ड स्कूल व गोरखा मिलिट्री स्कूल के बीच खेला गया। गोरखा मिलिट्री स्कूल ने मैच 2-1 के अंतर से जीत लिया। टूर्नामेंट में बालक वर्ग में कुल 28 व बालिका वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मनीष थापा व निदेशक रौनक जैन ने विजेता टीमों पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर संगीता जैन, मंजू गर्ग, तुलाज इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष राघव गर्ग, प्रिंसिपल शालिनी शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed