फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck hit sumo, four died, five injured.

उत्तराखंड: ट्रक से भिड़ंत में सूमो के उड़े परखच्चे, चार की मौत, 5 घायल

Mon, 16 Jan 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
truck hit sumo, four died, five injured.
हादसे के बाद सूमो के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में ट्रक और सूमो की जोरदार भिडंत में सूमो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात देहरादून की ओर से आ रही टाटा सूमो (यूके 11 टीए- 0915) 9 लोगों को लेकर जा रही थी। सूमो नेपाली तिराहा से लगभग 200 मीटर आगे पहुंची थी तभी रायवाला से देहरादून की ओर जा रहा ट्रक (एचआर 38 जे- 2938) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

truck hit sumo, four died, five injured.
accident - फोटो : graphic

दुर्घटना में टाटा सूमो में सवार मुकेश जोशी, मनमोहन मेहरा व मोहन सिंह सभी निवासी पिथौरागढ़ और धर्मवीर निवासी कैनाल रोड देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं हादसे में मुकेश, भूपेंदर, विकास कुमार, संदीप कुशवाहा और विकास चंद्रा घायल हो गए। सभी घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है जहां इनका इलाज चल रहा है। ये सभी हरिद्वार स्थित रॉक मैन इंडस्ट्री में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed