फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck hit bike on gangotri highway max fell in ditch at kotdwar

उत्तराखंडः ट्रक की बाइक से भिड़ंत, एक की मौत, कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, आठ घायल

Thu, 08 Aug 2019 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
truck hit bike on gangotri highway max fell in ditch at kotdwar
ट्रक और बाइक की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

आज सुबह गंगोत्री हाईवे पर चिन्यालीसौड़ नगुण बैरियर के पास एक बाइक और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कोटद्वार में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में आठ लोगों को हल्की चोट आई हैं। 

विज्ञापन


गंगोत्री राजमार्ग पर हुए इस हादसे में बाइक सवार सुमन नौटियाल (52) पुत्र जयदेव नौटियाल निवासी नाला क्यारी जनपद टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद थाना धरासू पुलिस ने ट्रक संख्या यूके14सीए0810 को सीज कर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


एसआई धरासू उपेंद्र भंडारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। घटनास्थल टिहरी जनपद में होने के कारण अभियुक्त ट्रक चालक सुशील पुत्र राधेश्याम निवासी रायपुर देहरादून के खिलाफ लालूरी चौकी में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज सुबह नौ बजे तहसील यमकेश्वर अंतर्गत गंगाभोगपुर-किमसार मार्ग पर चमकोटखाल में एक मैक्स खाई में गिर गई। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोट आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को प्राइवेट वाहन से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed