{"_id":"59a2c4dc4f1c1b16348b47dc","slug":"truck-hit-a-bicycle-and-one-girl-dead-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईकिल से कोचिंग जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचल दिया। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को थिथौला निवासी टीना पुत्री समय सिंह और छात्रा नेहा पुत्री नरेश साइकिल से कोचिंग के लिए जा रही थी। जैसे ही दोनों आईओसी के पास पहुंची तो एक ट्रक ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टीना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इससे गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ परीक्षित कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर जमा खुलवाया।
उधर, मृतक छात्रा के पिता समय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चालक सुमेर सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी सिकंदरा थाना मठरेडा जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) लापरवाही से ट्रक चला रहा था।
विज्ञापन
चौकी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया है।