फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck Fell into Tehri Dam Lake three Friends Missing

उत्तराखंड: देर रात टिहरी झील में गिरा ट्रक, तीन दोस्तों का नहीं लगा कोई सुराग, रेस्क्यू में जुटी टीम

Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजााल, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजााल, नई टिहरी Updated Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Truck Fell into Tehri Dam Lake three Friends Missing
टिहरी झील में वाहन गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग

चंबा ब्लॉक के पाटा गांव से खच्चर लेकर जाखणीधर के धारमंडल खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक तीन लोगों सहित टिहरी झील में समा गया है, जबकि ट्रक में सवार एक व्यक्ति छिटककर झाड़ियों में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। ट्रक और उसमें सवार लोगों की तलाश में दिनभर टिहरी झील में एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन


शनिवार रात को एक मिनी ट्रक पाटा गांव से एक खच्चर लेकर खोला गांव जा रहा था। रात करीब नौ बजे ट्रक पीपलडाली-रजाखेत मोटर मार्ग पर पीपलडाली पुल से 250 मीटर आगे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे टिहरी झील में जा समाया। ट्रक में चार लोग सवार थे, लेकिन राकेश लाल (44) पुत्र गेदा लाल निवासी खोला झील किनारे झाड़ियों में छिटक गया। रात में अंधेरा होने और उसके पास फोन न होने से वह दुर्घटना की सूचना किसी को नहीं दे पाया।
विज्ञापन


रातभर जब परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो सुबह राकेश की पत्नी ने अपने भाई सोबन लाल से उनकी तलाश करने को कहा। रंगड़ा पीपोला गांव के लोग तलाश करते हुए पीपलडाली की तरफ पहुंचे, तो वहां उन्हें झील किनारे मिट्टी में दुर्घटना के निशान दिखाई दिए। आठ बजे लोग झील तक पहुंचे, तो वहां उन्हें झाड़ियों के बीच राकेश दलदल में फंसा मिला। वे उसे जिला अस्पताल ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में सवार तेजपाल (25) पुत्र जठू, सुरेश लाल (35) पुत्र भरतू लाल खोला, वाहन चालक अनिल भंडारी (35) पुत्र तेज सिंह निवासी पडिया का पता नहीं चल पाया। दुर्घटना की सूचना पर डीएम सोनिका, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा मौके पर पहुंचे। ट्रक और उसमें सवार लोगों की तलाश में एसडीआरएफ और जल पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लग पाई। देर शाम तक झील में रेस्क्यू आपरेशन चलता रहा। 

कार हादसे में एक की मौत, दो घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर शनिवार देर रात ढिकियारा पुल के समीप कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। तीनों लोग ऋषिकेश से गंगनाली (उत्तरकाशी) अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। 

बताया गया है कि शनिवार रात ऋषिकेश से गंगनाली (उत्तरकाशी) जा रही कार रात करीब 11.30 बजे ढिकियारा पुल से टकराकर सीधे 50 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। सुनसान जगह होने से रात को किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं हो पाई। रविवार सुबह छह बजे के लगभग कार चालक लक्ष्मणझूला निवासी प्रदीप नेगी (36) पुत्र खेम सिंह नेगी घायल अवस्था में सड़क पर पहुंचा। उसने हाईवे से गुजर एक वाहन को रोककर दुर्घटना की जानकारी दी।

सूचना पर 108 सेवा, राजस्व उप निरीक्षक गंगा पेटवाल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। विपिन कोटवाल (30) पुत्र मोहन कोटवाल निवासी मुनिकीरेती ऋषिकेश दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर मृत पड़ा मिला, जबकि उसका साथी करन डंग (34) पुत्र सतीश निवासी लक्ष्मणझूला बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

चालक समेत दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन भी कंडीसौड़ पहुंचे। अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डा.चेतन अग्रवाल ने बताया कि घायलों के सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed