{"_id":"5d1f00e88ebc3e3cb06654be","slug":"truck-fall-into-ditch-in-kotdwar-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कोटद्वार में देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कोटद्वार में देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत, एक घायल
Fri, 05 Jul 2019 06:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार में देर रात कोटसैंण से कोटद्वार जा रहा ट्रक सैंधीखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस को खाई में गिरे ट्रक में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई जयपाल राणा समेत रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात करीब एक बजे रेस्क्यू शरू किया गया।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रमेश बलूनी पुत्र मायाराम बलूनी, निवासी लैंसडोन, कमल रोकया पुत्र मोतीराम रोकया निवासी नेपाल, हरेंद्र गुंसाई पुत्र विजय गांव पौड़ी गढ़वाल को रेस्क्यू किया गया। हादसे में रमेश बलूनी और हरेंद्र गुंसाई की मौत हो गई। जबकि सुबह चार बजे घायल कमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन