{"_id":"68009005967cb2d925034f04","slug":"truck-crashes-truck-loaded-with-cement-fell-into-a-ditch-in-pabau-driver-injured-pauri-garhwal-uttarakhand-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri Garhwal: पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, पुलिस ने घायल चालक को निकाला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Garhwal: पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, पुलिस ने घायल चालक को निकाला, रेफर
Thu, 17 Apr 2025 11:04 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:04 AM IST
सार
सीमेंट से लदा ट्रक पाबौ में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। ट्रक हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल चालक का रेस्क्यू कर सीएचसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि एक सीमेंट से लदा ट्रक कोटद्वार से पाबौ स्थित पीपलघाट के लिए चला था। इस दौरान पाबौ में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिर गया। हादसे की स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Silkyara Tunnel: लंबी स्याह रात का उजियारा...17 दिन में जिदंगी रोशन, 17 माह में बिखेर दिया उजाला
विज्ञापन
बताया कि चालक सुदामा सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह निवासी आमसौड़, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल चालक खतरे से बाहर है। बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक फट्टा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।