फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck collided couple bike in haldwani wife killed 

देर रात बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck collided couple bike in haldwani wife killed 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में देर रात हल्द्वानी रोड पर गोल गेट के पास बहेड़ी से लालकुआं जा रहे दंपति की बाइक को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फूल बाग पंतनगर निवासी हसीन खान अपनी पत्नी 23 वर्षीय नेहा खान के साथ बहेड़ी से लालकुआं जा रहा था। गोल गेट के पास पीछे से आए एक ट्रक ने दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए दंपति को राहगीरों ने किसी तरह सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने हसीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह 2 महीने पहले ही हुआ था। नेहा का मायका लाल कुआं में है। जबकि पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed