{"_id":"5d4846808ebc3e6cff02e18d","slug":"truck-cleaner-youth-dead-body-found-in-roorkee-baag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के बाग में मिला सहारनपुर के ट्रक क्लीनर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के बाग में मिला सहारनपुर के ट्रक क्लीनर का शव, हत्या की आशंका
Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के एक ट्रक क्लीनर का शव क्षेत्र के एक आम के बाग में मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्लीनर की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों, ट्रक मालिक और चालक से जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र शीशराम रुड़की के एक व्यक्ति के ट्रक पर क्लीनर था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से अपने घर गया था।
विज्ञापन
घरवालों से मिलने के बाद वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह लोगों ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहमीपुर गांव के पास एक आम के बाग में युवक का शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तलाशी ली तो संदीप के रूप में उसकी पहचान हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के बारे में परिजनों से जानकारी ली।
परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने रामनगर निवासी ट्रक मालिक और चालक से भी पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।