{"_id":"594f66a84f1c1b7c3a8b496c","slug":"trivendra-singh-rawat-government-completes-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कैबिनेट ने मलिन बस्ती में सुनी PM मोदी की 'मन की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कैबिनेट ने मलिन बस्ती में सुनी PM मोदी की 'मन की बात'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने 33वीं बार देश से 'मन की बात' की। राज्य के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट ने पीएम मोदी की यह मन की बात मलिन बस्ती में जाकर सुनी।
विज्ञापन
रविवार को बह्मपुरी मलिन बस्ती में जाकर उत्तराखंड कैबिनेट ने मन की बात सुनी। यहां शिव मंदिर के पास सुबह 11 बजे त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट पहुंची। और करीब एक घंटे तक मन की बात सुनी। इस दौरान सीएम और उनके मंत्रियों ने मलिन बस्ती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विनोद चमोली ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को यहां रह रहे लोगों की समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान रेखा आर्या को छोड़कर उत्तराखंड कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे। बताया गया कि वह किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थीं।
विज्ञापन
इसके बात सीएम रावत ने न्यू कैंट रोड स्थित अपने आवास पर उत्तराखंड भविष्य की दिशाएं विषय पर आयोजित गोष्ठी में शिरकत की।
परेड ग्राउंड में रविवार को ‘100 दिन सरकार के-100 दिन विकास के’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा।