फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trivendra government will give Universal identification card to all disabled

दिव्यांगों को लेकर सरकार का बड़ा एलान, दी जाएगी ये खास सुविधा

Fri, 13 Oct 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
  trivendra government will give Universal identification card to all disabled

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिव्यांगों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि दिव्यांगों को सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) पहचान पत्र दिए जाएंगे, जो कि पूरे देश में मान्य होंगे। जिससे उन्हें कहीं भी आने जाने व सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराने से ही पलायन रुकेगा। सरकार प्रदेश के 670 न्याय पंचायत मुख्यालयों में विकास केंद्र (ग्रोथ सेंटर) स्थापित करेगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों में दो सौ लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। प्रथम चरण में 50 केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए प्रत्येक जिले में दो आईसीयू सेंटर की स्थापना होगी। अल्मोड़ा में यह सेंटर तीन माह में काम करने लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एलिम्को की ओर से लगाए गए सहायक उपकरण वितरण शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर 513 दिव्यांगों को 18.90 लाख के 1090 सहायक यंत्र और उपकरण वितरित किए गए।

  trivendra government will give Universal identification card to all disabled

सीएम ने कहा कि देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजन को राजकीय सेवा देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। रावत ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ग्रामीण इलाकों को पालिका क्षेत्र में जबरदस्ती शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन विरोध कर रहे लोगों से विकास के दृष्टिगत इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने पंचेश्वर बांध को जरूरी बताए हुए प्रभावितों की समुचित व्यवस्था करने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में वृद्ध जन गृह (डे-केयर सेंटर) खोलने के लिए प्रस्ताव भेजे, भारत सरकार इसमें पूरी सहायता करेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत यह देश का नौवां और उत्तराखंड का पहला शिविर है। कहा कि दिव्यांगों को सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) पहचान पत्र दिए जाएंगे, जो कि पूरे देश में मान्य होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed