{"_id":"6ac010514d3bf0d3d608a374","slug":"tribute-paid-to-the-martyrs-of-the-rampur-tiraha-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1080962-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शुक्रवार को विकासनगर स्थित शहीद स्मारक पर विभिन्न संगठनों ने राज्य आंदोलनकारियों को नम आंखों से याद किया। पछुवादून गढ़वाल सभा और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।पछुवादून गढ़वाल सभा के कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी ने कहा कि अमर शहीदों के संघर्ष और कुर्बानी के इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। वहीं, यूकेडी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जयकृष्ण सेमवाल ने कहा कि राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में गढ़वाल सभा सचिव लक्ष्मीकांत कोठियाल, कैप्टन चंदन सिंह सजवाण, लायंस क्लब अध्यक्ष सरदार खजान सिंह, हिमजन कल्याण सभा अध्यक्ष मधु ठाकुर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, यूकेडी जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, सुरेंद्र कुकरेती, सीमा कुकरेती, विनीता चौहान, सुमन मोहन ममगाईं और सविता ध्यानी समेत दोनों संगठनों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन