फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trial successful, Volvo bus will run between Doon to Mussoorie

दून से मसूरी के बीच जल्द दौड़ेगी वॉल्वो, ट्रायल सफल

Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trial successful, Volvo bus will run between Doon to Mussoorie
मसूरी में वॉल्वो बस का ट्रायल।
देहरादून से मसूरी के बीच जल्द ही वॉल्वो बस सरपट दौड़ने लगेगी। इसको लेकर परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को वॉल्वो बस का ट्रायल किया गया, जिसे परिवहन निगम के अधिकारियों ने सफल बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि देहरादून से मसूरी के बीच वॉल्वो बस के संचालन की की मांग लंबे समय से की जा रही थी। परिवहन निगम के असिस्टेंट जनरल मैनेजर टेक्निकल केएस रावत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ देहरादून से मसूरी तक वॉल्वो बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। बताया कि जिन स्थानों पर सड़क के चौड़ीकरण के लिए लोनिवि को कहा गया था, उन सभी स्थानों पर सड़क चौड़ी हो गई है। बताया कि वॉल्वो बस ने देहरादून से मसूरी किंगक्रेग तक 30 किलोमीटर का सफर एक घंटे में पूरा किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम ने मसूरी देहरादून मार्ग में कई जगह सड़क को चौड़ा करने के लिए कहा था। चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा।
विज्ञापन

बताया कि बस करीब 12 मीटर लंबी है, जो आसानी से देहरादून से मसूरी के किंगक्रेग तक पहुंच गई। वॉल्वो बस के सफल ट्रायल से लोगों को जल्द ही इसके नियमित संचालन की उम्मीद है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र कुमार सिंह, संसार सिंह, परिवहन निगम के फोरमैन सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed