{"_id":"6826febe3c4e0eae13074067","slug":"trekkers-lost-in-kedarkantha-returning-after-climbing-rajasthan-six-trackers-rescued-uttarkashi-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटके, सुरक्षित रेस्क्यू कर लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटके, सुरक्षित रेस्क्यू कर लाया गया
Fri, 16 May 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 May 2025 02:47 PM IST
सार
राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। सफल आरोहण से लौटेते समय ट्रैकर्स रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
ट्रैकर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचाया। यह ट्रैकर्स बीते बुधवार को केदाराकांठा के लिए रवाना हुए थ और बृहस्पतिवार सुबह सफल आरोहण के बाद बेस कैंप वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सफल आरोहण किया और बेस कैंप के लौटे।
विज्ञापन
जुड्डोताल के समीप गाइड आगे निकल गया और यह लोग कुछ देर के लिए रूक गए थे। लेकिन उसके बाद रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए। किसी तरह उनके मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar Crime: लापता चार साल की मासूम की हत्या, मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला एक कोने में पड़ा मिला शव
उसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बीते बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद 6 लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। उसके बाद उन्हें टीम ने सांकरी पहुंचाया। चौहान ने बताया कि सभी ट्रैकर्स सुरक्षित और स्वास्थ हैं।