{"_id":"0f814aa58272a8b5c0e7fec82e244796","slug":"tree-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन आने के ठीक पहले ट्रैक पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन आने के ठीक पहले ट्रैक पर गिरा पेड़
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 31 Aug 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पहले उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब ट्रेन आने के पहले बारिश से एक पेड़ ट्रैक पर आ गिरा।
विज्ञापन
रविवार को गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के आने से 25 मिनट पहले ट्रैक पर एक पेड़ आ गिरा। सूचना मिलते ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। अगर ये पेड़ थोड़ी देर बाद गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन हुई लेट
पेड़ काटने और मार्ग खोलने में एक घंटे का समय लग गया जिससे गढ़वाल एक्सप्रेस एक घंटे देर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
रविवार को दोपहर को हुई तेज बारिश ने गढ़वाल एक्सप्रेस को एक घंटे लेट कर दिया। स्टेशन से कुछ दूरी पर गोविंद नगर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया।
एक घंटे बाद ट्रैक हुआ साफ
पेड़ दोपहर 1:55 मिनट पर गिरा, जबकि ट्रेन आने का समय दोपहर 2:20 बजे है जिससे ट्रेन को स्टेशन से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया गया।
रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ काटकर ट्रैक खोला उसके बाद 3:45 पर स्टेशन पर आई और 4:15 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन मास्टर आरके मीणा ने बताया कि पेड़ हटाने में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन