फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tree fell onto the railway track

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा, नहीं चली ट्रेन

Wed, 04 Sep 2013 07:38 PM IST
अमर उजाला, मुनीश रियाल, हरिद्वार
अमर उजाला, मुनीश रियाल, हरिद्वार Updated Wed, 04 Sep 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
Tree fell onto the railway track

हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र में तेज आंधी चलने से पथरी और ऐथल स्टेशन के बीच यूकेलिप्टिस के पांच पेड़ गिरने से ट्रेनों का आवागमन पौने तीन घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन


जिस पर छह ट्रेन ज्वालापुर, पथरी, एक्कड़ स्टेशन रुकी रहीं। अधिकांश ट्रेन ढ़ाई घंटे लेट हुई। आंधी चलने से पथरी और एथल स्टेशन के बीच दोपहर दो बजे एक-एक कर पांच यूकेलिप्टिस के पेड़ गिर गए।
विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना
इसकी सूचना रेलवे ट्रैकमैनों के द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचाई गई। जिस पर रेलवे कंट्रोल रूम को अवगत कराकर आनन फानन में ज्वालापुर, पथरी और ऐथल स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार आने वाली इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस और देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस को भी ट्रैक बाधित होने के चलते ऐथल स्टेशन पर ही रोक लिया गया।

जबकि हरिद्वार से आगे जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस, जनशताब्दी अमृतसर एक्सप्रेस को ज्वालापुर, अहमदाबाद मेल और ऋषिकेश बांदीकुई एक्सप्रेस को एक्कड़ स्टेशन पर ढाई घंटे रोका गया।


ढाई घंटे लेट हुई ट्रेन
ट्रैक खुलने के बाद इससे आगे ट्रेनों को कॉसन पर चलाया गया। शाम पौने पांच बजे रेलवे ट्रैक साफ कर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ।

रेलवे ट्रैक बाधित होने से इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का हरिद्वार पहुंचने का समय 2:30बजे है जबकि यह पांच बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से जाने वाली ट्रेन गंगानगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल और ऋषिकेश बांदीकुई अपने समय ढाई घंटे लेट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed