{"_id":"5cee6fcdbdec2207284218c4","slug":"trap-camera-installed-in-valley-of-flower-for-captured-rare-species-of-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से खुलेगी फूलों की घाटी, निगरानी के लिए वन विभाग ने लगाए छह ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से खुलेगी फूलों की घाटी, निगरानी के लिए वन विभाग ने लगाए छह ट्रैप कैमरे
Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। वन विभाग ने इस बार ट्रैप कैमरों से वन्य जीव तस्करों पर नजर रखने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने फूलों की घाटी में छह ट्रैप लगाए हैं। इसके अलावा इन कैमरों से दुर्लभ प्रजाति के जीवों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
फूलों की घाटी में वन्य जीव तस्करी को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि इन दिनों घाटी में दो फीट बर्फ जमी है। इस दौरान घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव दिखाई देते हैं, जिससे वन्य जीव तस्करों का खतरा बढ़ जाता है। इन तस्करों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त के साथ घाटी में 6 ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों की बराबर मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं इस बार फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटकों की संख्या निर्धारित की जाएगी। वन विभाग की अनुमति के बाद ही पर्यटक घाटी की यात्रा कर सकेंगे। इकोलॉजी सेंसिटिव जोन होने के कारण एक समय में कितने पर्यटक जाएंगे, इनकी संख्या भी वन विभाग ही तय करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन