फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transport department start roadways bus on vikas nagar route

45 जान गंवाकर इस रूट पर 22 साल बाद चलाई गई रोडवेज बसें

Sun, 23 Apr 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी Updated Sun, 23 Apr 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
transport department start roadways bus on vikas nagar route
bus - फोटो : amarujala

गुम्मा बस हादसे के बाद नींद से जागे परिवहन निगम ने शनिवार को देहरादून-कथियान और देहरादून-आराकोट रूट पर भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को देहरादून-केराड़ और देहरादून-चकराता रूट पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू होने से 40 से अधिक गांव की आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने करीब 22 साल बाद देहरादून-कथियान रूट पर बसों का संचालन शुरू किया है। इससे पहले 1995 में आखिरी बार इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन किया गया था। देहरादून-कथियान रूट पर चलने वाली बस के त्यूनी पहुंचने पर लोगों ने परिवहन निगम के प्रशिक्षक हुकम सिंह रावत, निरीक्षक प्रदीप कुमार और अनिल बड़ोनी का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष परवीर रावत ने कहा कि करीब 22 साल बाद इस रूट पर निगम की बस चली है। अब यात्रियों को ओवरलोड वाहनों में जान हथेली पर रख सफर नहीं करना पड़ेगा। निगम के जीएम संचालक दीपक जैन ने कहा कि सभी रूटों पर रोजाना बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्र में प्रत्येक रूट के लिए दो-दो बसें स्वीकृत की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बसों के लिए नई गाइडलाइन

transport department start roadways bus on vikas nagar route
demo pic - फोटो : demo

गुम्मा हादसे से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने जौनसार बावर की सड़कों पर चलने वाली निजी बसों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत सभी बस ड्राइवरों के लिए इश्योरेंस अनिवार्य कर दिया गया है। नई गाइड लाइन का पालन नहीं करने वाले बस चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को ढालीपुर स्थित आरटीओ कार्यालय में बस यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए एआरटीओ (प्रशासन) सुनील कुमार ने कहा कि यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बस मालिकों को सभी ड्राइवरों का इश्योरेंस कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी ड्राइवरों के लाइसेंस, नाम, पता आरटीओ कार्यालय में नोट कराएं।

ताकि, उन पर नजर रखी जा सके। एआरटीओ ने कहा कि बसों का टाइम टेबल भी एक बार फिर निर्धारित किया जाएगा। तब तक जौनसार बावर की सड़कों पर प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। एआरटीओ ने बताया कि फिलहाल सभी बसों की फिटनेस जांची जा रही है। इसके बाद बस मालिकों को लिखित में कमियां गिनाई जाएंगी। इन कमियों के पूरा होने पर ही प्राइवेट बसों को जौनसार बावर की सड़कों पर चलाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed