फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation will run 70 CNG buses on Delhi route Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब दिल्ली मार्ग पर 70 सीएनजी बसें चलाएगा परिवहन निगम, ये जरूरी अपडेट भी जान लीजिए

Thu, 05 Sep 2024 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम 70 सीएनजी बसें चलाएगा। अगले महीने से केवल 6 बीएस या सीएनजी की बसें ही दिल्ली जा पाएंगी।

विज्ञापन
Transport Corporation will run 70 CNG buses on Delhi route Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर संचालित करेगा। इसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 वाहनों का प्रवेश अक्तूबर से बंद होने जा रहा है, जिसके उपाय के तौर पर ये निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

परिवहन निगम के पास बड़ी संख्या में बीएस-4 बसें हैं। चूंकि दिल्ली में इनका प्रवेश बंद हो जाएगा, इसलिए दिल्ली की सेवा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए ही निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जो कि अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी। अब 70 सीएनजी बसें भी चलाने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 18 सितंबर तक टेंडर डाला जा सकता है।

विज्ञापन


अनुबंध की अवधि छह वर्ष होगी, जिसे बाद में एक वर्ष बढ़ाया जा सकेगा। निगम 5.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी उपलब्ध कराएगा। निगम के सभी खर्च निकालने के बाद बस संचालन से हुए लाभ में से बस मालिक को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर सभी खर्च निकालने के बाद हानि होती है तो उसे भी बस मालिक से साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस मार्ग पर कितनी सीएनजी बसें

मार्ग का नाम बस

देहरादून-दिल्ली 13

हरिद्वार-दिल्ली 07

ऋषिकेश-दिल्ली 06

कोटद्वार-दिल्ली 01

रुड़की-दिल्ली 10

हल्द्वानी-दिल्ली 12

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट

रामनगर-दिल्ली 05

रुद्रपुर-दिल्ली 07

काशीपुर-दिल्ली 05

टनकपुर-दिल्ली 04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed