फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation personnel started agitation after not getting two months salary.

वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित परिवहन निगमकर्मियों ने शुरू किया आंदोलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation personnel started agitation after not getting two months salary.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस संकट के बीच पिछले दो माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित परिवहन निगमकर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली हौ। आंदोलन के पहले चरण में फिलहाल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। इतना ही नहीं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रबंध निदेशक के साथ मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव और परिवहन सचिव समेत तमाम आला अधिकारियों को पत्र देकर अप्रैल-मई माह के वेतन भुगतान की मांग की है। बता दें कि परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल, मई माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जबकि जून माह का आधा महीना बीत चुका है। कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी प्रबंधन से लगातार कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में अब कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। आंदोलन के पहले चरण में एक दिन पूर्व कुमाऊं मंडल के सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जबकि बुधवार को टनकपुर मंडल के सभी कर्मचारियों ने आंदोलन किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि 22 जून को देहरादून मंडल के सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है। लेकिन अभी तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में कर्मचारियों को परिवार चलाने के लिए गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कर्मचारियों को साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। --------- प्रबंधन ने सरकार, शासन से मांगा 44 करोड़ का बजट दूसरी ओर परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल, मई माह के वेतन का भुगतान किया जा सके इसके लिए शासन से 44 करोड़ का बजट मांगा गया है। शासन से अनुरोध किया गया है कि परिवहन निगम का विभिन्न मदों में जो देय सरकार, शासन के बकाया है उसे ही दे दिया जाए ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed