फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation Order, rooms will be immediately freed from occupation of employees organizations

परिवहन निगम का आदेश: कर्मचारी संगठनों और निगम के बीच टकराव, कब्जे से तत्काल मुक्त होंगे कक्ष

Thu, 31 Mar 2022 03:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 03:36 PM IST
सार

परिवहन निगम के बस स्टेशनों, कार्यशालाअें और कार्यालय कक्षों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, संघों व कर्मचारी ऋण समितियों के कार्यालय बनाए गए हैं। नियमानुसार इनका कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
Transport Corporation Order, rooms will be immediately freed from occupation of employees organizations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम के एक आदेश ने कर्मचारी संगठनों और निगम के बीच टकराव के हालात पैदा कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि तत्काल कर्मचारी संगठनों के कब्जाए हुए कक्षों का खाली कराया जाए। दरअसल, बुधवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन श्याम सिंह राणा ने सभी मंडल प्रबंधक, सहायक महाप्रबंध को डिपो के सहायक महाप्रबंधक को आदेश जारी किया।

विज्ञापन


इस आदेश में कहा गया है कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों, कार्यशालाओं और कार्यालय कक्षों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, संघों व कर्मचारी ऋण समितियों के कार्यालय बनाए गए हैं। नियमानुसार इनका कोई प्रावधान नहीं है। निगम प्रबंधन ने आदेश दिया है कि इन कमरों को तत्काल खाली कराया जाए। ताकि इनका उपयोग कार्यालय के कामों, निगम के कामों, ड्राइवर-कंडक्टरों के विश्राम कक्ष के तौर पर किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...विपक्ष के तंज और सत्ता के जवाब: 'भाजपा विधायक की सूखी दाढ़ी बता रही तेल की महंगाई'  पढ़िए उत्तराखंड सदन की रोचक बातें 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन के भीतर परिवहन निगम ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी है। इस आदेश पर कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि डिपो स्तर, मंडल स्तर और प्रदेश स्तर पर यूनियन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाएं जाने के लिए यूनियन कार्यालय कक्ष की अत्यंत आवश्यकता है।

जिसको खाली किया जाना संभव नहीं है। निगम मुख्यालय ने जो आदेश जारी किया है, यूनियन इसका विरोध करती है। प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार ने कहा कि निगम प्रबंधन तत्काल इस आदेश को वापस ले नहीं तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed