फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transit camp For pilgrims will built in rishikesh for chardham yatra 2019

चारधाम यात्रा 2019: तीर्थयात्रियों के लिए ऋषिकेश में बनेगा ट्रांजिट कैंप, नहीं होगी कोई परेशानी

Wed, 03 Apr 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Transit camp For pilgrims will built in rishikesh for chardham yatra 2019
चार धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को ऋषिकेश में ठहरने की दिक्कत न हो, इसके लिए 15 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांजिट कैंप बनाया जाएगा। ट्रांजिट कैंप के निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


इस खर्च का आधा उत्तराखंड पर्यटन विभाग और आधा टिहरी हाइड्रो डेवलपमेेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) वहन करेगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ट्रांजिट कैंप के निर्माण की जिम्मेदारी सरकारी एजेंसी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा हरिद्वार व ऋषिकेश से शुरू होती है। चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ठहरने की दिक्कत न हो, इसके लिए जीएमवीएन की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर 50 से अधिक अतिथिगृहों का निर्माण किया गया है, लेकिन हरिद्वार व ऋषिकेश में ठहरने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को दोनों ही शहरों में निजी होटलों, धर्मशालाओं में ठहरना होता है। कई बार यात्रियों को इनमें जगह नहीं मिलने की स्थिति में रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों में शरण लेनी पड़ती है। तीर्थयात्रियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब सरकार ने ऋषिकेश में 15 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रांजिट कैंप बनाने का निर्णय लिया है। 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के निर्माण पर आने वाले कुल खर्च 15 करोड़ का 50 फीसदी टीएचडीसी और आधा पर्यटन विभाग वहन करेगा।


प्रस्तावित ट्रांजिट कैंप की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। ट्रांजिट कैंप के निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। ट्रांजिट कैंप का निर्माण दो साल में पूरा किया जाएगा। फिलहाल ट्रांजिट कैंप के निर्माण होने तक यात्रियों को वर्तमान व्यवस्थाओं के भरोसे ही रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed