फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transgender Two Groups Fight in roorkee kotwali for badhaai places

रुड़की: बधाई क्षेत्र को लेकर कोतवाली में भिड़े किन्नरों के दो पक्ष, मारपीट के बाद कपड़े फाड़े

Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
सार

  • पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन किन्नरों के खिलाफ की मुचलका पाबंद की कार्रवाई
     

विज्ञापन
Transgender Two Groups Fight in roorkee kotwali for badhaai places
किन्नरों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में किन्नरों के दो पक्षों में बधाई क्षेत्र को लेकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं किन्नरों के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।

विज्ञापन


पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को अलग किया। कोतवाली में चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन किन्नरों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रुबी नामक किन्नर सोत मोहल्ले के किन्नरों के साथ रहता था। बताया जाता है कि रुबी नामक किन्नर ने कुछ दिनों पहले मंगलौर के एक दूसरे किन्नर को गुरु बना दिया था, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी रुबी किन्नर सोत मोहल्ले में भी बधाई मांगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे लेकर सोत मोहल्ले के किन्नर काजल पक्ष ने आपत्ति की। जिसके लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ है। रविवार की शाम को विवाद होने के बाद दोनों पक्ष के किन्नर सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे।

कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और बात गाली गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कपड़े तक फाड़ डाले।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बचाव किया। पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को बाहर खदेड़ा तो मामला शांत हुआ। इस दौरान कोतवाली के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के एक दर्जन किन्नरों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed