फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfers of Assistant Teacher LT put on hold till further orders Additional Director Education issued orders

उत्तराखंड: प्रदेश में दुर्गम वाले शिक्षकों के तबादलों पर रोक, अपर शिक्षा निदेशक ने जारी किए नए आदेश

Thu, 21 Sep 2023 05:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Sep 2023 05:39 PM IST
सार

दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केवल दुर्गम श्रेणी के विद्यालय में स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त करने की अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि की गई थी, लेकिन अभी यह मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है।

विज्ञापन
Transfers of Assistant Teacher LT put on hold till further orders Additional Director Education issued orders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में गढ़वाल मंडल के तहत किए गए सहायक अध्यापक एलटी के तबादलाें पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डॉ. एसबी जोशी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि 13 सितंबर को दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केवल दुर्गम श्रेणी के विद्यालय में स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त करने की अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि की गई थी, लेकिन अभी यह मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी

इसलिए अगले आदेशों तक केवल दुर्गम श्रेणी के तबादले वाले शिक्षकों को तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक कि शासन या निदेशालय स्तर पर शिक्षकों की ओर से भेजे गए प्रत्यावेदनों का निपटारा नहीं हो जाता। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डॉ. एसबी जोशी की ओर से मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अल्जाइमर: वॉलेट रख कर भूल जाना...कुछ कहना है पर याद न आना...क्या आप भी करते हैं ऐसी हरकतें, तो जानें वजह

बता दें कि स्थानांतरण एक्ट के तहत किए गए सहायक अध्यापक एलटी के तबादलाें के बाद शिक्षकों की ओर से तमाम विसंगतियां गिनाते हुए इन्हें दूर करने की मांग की गई थी। इस संबंध में कई शिक्षकों की ओर निदेशालय और शासन स्तर पर प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे। ऐसे में नए आदेश के बाद तबादला हुए शिक्षकों को फिलहाल राहत मिल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed