फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfers in Uttarakhand: Mandatory transfer of headmaster from inaccessible to accessible areas

Transfers: उत्तराखंड में दुर्गम से सुगम क्षेत्र में हुए प्रधानाध्यापकों के अनिवार्य तबादले

Mon, 11 Jul 2022 01:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पात्र कार्मिकों के अधिकतम 15 प्रतिशत सीमा के तहत तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Transfers in Uttarakhand: Mandatory transfer of headmaster from inaccessible to accessible areas
तबादला (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में तबादला एक्ट के तहत दुर्गम से सुगम क्षेत्र के स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के अनिवार्य तबादले किए गए हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रधानाध्यापक कमलेश्वर प्रसाद पैन्यूली का टिहरी से पौड़ी, बलवंत सिह बिष्ट का टिहरी से नैनीताल, विरेंद्र सिंह गुसांई का चमोली ऊधमसिंह नगर, संजय कुमार पांडे का गड़थ उत्तरकाशी से बधाणगांव उत्तरकाशी, राजेश्वर प्रसाद का टिहरी गढ़वाल से बादशाहीथौल टिहरी, कमलेश प्रसाद उनियाल का उत्तरकाशी से पौड़ी, विलोचनमणी का मेढ़ टिहरी से काण्डीखाल टिहरी, किशोर कुमार डोबरियाल का चोरीखाल टिहरी से बहेड़ा टिहरी, विष्णुदत्त का फुलवाड़ी बागेश्वर से विलोना बागेश्वर, प्रवीण चंद जोशी का अल्मोड़ा से अल्मोड़ा, अनुज कुमार श्रीवास्तव का पिथौरागढ़ से पिथौरागढ़, धुव्र कुमार का कालसी देहरादून से ढकरानी देहरादून, डिंगर देव कापड़ी का पिथौरागढ़ से चंपावत और गणेश चंद का बागेश्वर से नैनीताल तबादला किया गया है। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पात्र कार्मिकों के अधिकतम 15 प्रतिशत सीमा के तहत तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


अनुरोध के आधार पर हुए सात प्रधानाध्यापकों के तबादले 

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर सात प्रधानाध्यापकों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक प्रधानाध्यापक सेवाराम सैनी का हरिद्वार से देहरादून, राकेश कुमार का उत्तरकाशी से टिहरी, दिनेश सिंह पुंडीर का पौड़ी से पौड़ी, दिनेश सिंह रावत का टिहरी से टिहरी, विरेंद्र सिंह गुसांई का चमोली से नैनीताल, गोविंद सिंह पंवार का टिहरी से टिहरी व प्रकाश खुगशाल का चमोली से हरिद्वार तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed