फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfers in the irrigation department are in question two officers on one seat Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand News: सवालों में सिंचाई विभाग के तबादले, एक सीट पर दो-दो अधिकारियों को किया गया तैनात

Wed, 23 Oct 2024 02:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

मुख्य अभियंता अल्मोड़ा से चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता देहरादून का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, पर मुख्य अभियंता, हरिद्वार में तैनाती को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।

विज्ञापन
Transfers in the irrigation department are in question two officers on one seat Dehradun Uttarakhand News
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सिंचाई विभाग के हाल में हुए तबादले सवालों में हैं। विभाग में एक सीट पर दो-दो अधिकारी को तैनात कर दिया है, इसको लेकर विभाग में खासी चर्चा होती रही है। परिकल्प एवं निदेशक सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की सुबीर कुमार को मुख्य अभियंता श्रीनगर में तैनात किया गया है, पर यहां पर पहले से एक मुख्य अभियंता तैनात हैं।

विज्ञापन


उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव के संबंध आदेश जारी नहीं हुआ है। मुख्य अभियंता अल्मोड़ा से चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता देहरादून का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, पर मुख्य अभियंता, हरिद्वार में तैनाती को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता, देहरादून के पद पर तैनात दिनेश चंद्र उनियाल को ईई हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है, पर अधिशासी अभियंता देहरादून के पद किसी अन्य अधिकारी की तैनाती का आदेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान

सिंचाई खंड उत्तरकाशी में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात कृष्ण सिंह चौहान को ईई सिंचाई खंड थराली में तैनाती दी गई। यहां पहले से तैनात अधिशासी अभियंता है, उनके कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव हुआ है, उसे लेकर भी सूचना नहीं है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष जयपाल का कहना है कि जो कमियां है, उसे दूर करने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed