{"_id":"5733b2684f1c1be14c919bd7","slug":"transfer-of-police-outpost-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में 11 चौकी प्रभारियों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में 11 चौकी प्रभारियों के हुए तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 May 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते ने जिले में 11 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके अलावा सात दारोगाओं को एक थाने से दूसरे थाने भेजा है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक विकास रावत कोतवाली से चौकी प्रभारी खुडबुड़ा, मुकेश थलेड़ी को लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी, सुनील पंवार को साभावाला सहसपुर चौकी प्रभारी, राजेन्द्र सिंह को कुुल्हाल विकासनगर चौकी प्रभारी, शिव मोहन शाह को प्रभारी बाजार चौकी, सतीश चंद घिल्डियाल को चौकी प्रभारी मयूर विहार, अनिल चौहान को चौकी प्रभारी नाला पानी से प्रभारी करनपुर चौकी, अरविंद चौधरी को चौकी प्रभारी नाला पानी, कुलदीप रावत चौकी प्रभारी बाईपास, राजवर राणा चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी, एसपी सिटी के वाचक कोमल रावत चौकी प्रभारी नया गांव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा उप निरीक्षक राजेश को ऋषिकेश कोतवाली, लक्ष्मण सिंह कुंवर को थाना कैंट, बलबीर सिंह को नेहरू कालोनी, मुकेश डिमरी को डालनवाला कोतवाली, सुनील कुमार को थाना क्लेमेंटाउन, राम सिंह गुंसाई को थाना सहसपुर और मनमोहन राणा को क्लेमेंटाउन थाने में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
लटके तारों और केबिल को हटाने के निर्देश
एसएसपी सदानंद दाते ने हादसों के मद्देनजर थाना प्रभारियों से अवरोध बने बिजली और टेलीफोन के खंबों को हटवाने के लिए रिपोर्ट देने के लिए कहा है। खासतौर से लटके तारों और केबिलों को अविलंब हटाया जाए।
एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि पहले चरण में कचहरी, न्यू रोड, राजपुर और सुभाष रोड के चिहिंत किए गए आठ पोल हटाए जा चुके है, जबकि दूसरे को चिहिंत करने का काम चल रहा है। एसएसपी की तरफ से निर्देश दिए गए है कि यदि लटके केबिल नहीं हटते तो संबंधित आपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।