फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   transfer of officers post in uttarakhand.

रंजीत सिन्हा बने अपर सचिव शिक्षा, कई अफसरों के विभाग बदले

Fri, 27 May 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
transfer of officers post in uttarakhand.
ऑफिस - फोटो : प्रतीकात्मक

शासन ने बृहस्पतिवार को तमाम अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि ताजा संशोधन के तहत अपर सचिव नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला, वाह्य सहायतित योजनाएं (ईएपी), गृह व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को अपर सचिव तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद के पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव उच्च शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।

विज्ञापन


आशीष जोशी से पर्यटन छिना
इसी क्रम में अपर सचिव पर्यटन, (पेयजल) नमामि गंगे, सचिवालय प्रशासन व परियोजना निदेशक स्वजल आशीष जोशी को अपर सचिव पर्यटन विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
विज्ञापन


अतर सिंह ने बताया कि अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आईटी) और अपर आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आपूर्ति शाखा) चंद्रेश कुमार को अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आपूर्ति शाखा/आईटी) के पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके भी विभाग बदले
अपर सचिव, आवास, शहरी विकास, निदेशक स्थानीय निकाय, निदेशक सूडा, परियोजना निदेशक एडीबी परियोजना और अपर आयुक्त आवास डॉ. वी. षणमुगम को अपर सचिव, शहरी विकास एवं निदेशक स्थानीय निकाय के पदभार से अवमुक्त किया गया है। अपर सचिव, वित्त, नियोजन, खनन, उच्च शिक्षा, राज्य संपत्ति, गोपन, राज्य संपत्ति अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधन, पीआईयू, निदेशक खनन, निदेशक लेखा परीक्षा (ऑडिट) और स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव विनय शंकर पांडेय को अपर सचिव उच्च शिक्षा के पदभार से अवमुक्त किया गया है।

अपर सचिव लघु सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, निर्वाचन और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव पर्यटन, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद और अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आपूर्ति शाखा/आईटी) के पद पर तैनात किया गया है।


संयुक्त सचिव कार्मिक ने बताया कि मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम, देहरादून नितिन सिंह भदौरिया को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव, शहरी विकास एवं निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनात किया गया है। गिरधारी सिंह रावत को संयुक्त सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार के पद तैनात किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल दयानंद सरस्वती को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर के पद पर तैनात किया गया है। हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सचिव निधि यादव को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed