{"_id":"57f6b91a4f1c1b46592706ad","slug":"transfer-of-officers-in-education-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शैक्षिक संवर्ग अधिकारियों के होंगे तबादले, लिस्ट फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शैक्षिक संवर्ग अधिकारियों के होंगे तबादले, लिस्ट फाइनल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों के बाद अब शैक्षिक संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। इसके लिए 77 प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के तबादलों की सूची फाइनल हो चुकी है। इसे अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक संवर्ग में हाल ही में 43 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई थी। जनपद स्तर के कुछ अधिकारियों को निदेशालय भेजा गया तो कुछ को निदेशालय से जिलों में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के इन तबादलों के बाद अब प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के तबादलों की तैयारी हैं। इसके लिए शासन में जो सूची तैयार की गई है, उनमें कई बीमार व अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन करने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जिन स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं है, वहां प्रिंसिपल भेजे जाए। तबादलों के लिए जल्द ही अनुमोदन दिया जाएगा।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री