फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer of five inspectors and 15 SI

जिलों में तैनात पांच इंस्पेक्टर और 15 दारोगाओं का ट्रांसफर, यहां मिली तैनाती

Thu, 20 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Transfer of five inspectors and 15 SI

डीआईजी पुष्पक ज्योति ने रेंज के कई जिलों में तैनात पांच इंस्पेक्टर और 15 दारोगाओं का तबादला कर दिया है। इनमें दून एसएसपी के पेशकार लुंठी, शहर कोतवाल रावत के अलावा रायपुर और रायवाला के एसओ भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को डीआईजी पुष्पक ज्योति द्वारा जारी की गई तबादला सूची में एसएसपी के पेशकार कमल कुमार लुंठी को हरिद्वार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुनेठा को हरिद्वार, रमेश चंद मखोलिया को टिहरी, शहर कोतवाल धीरेंद्र रावत को हरिद्वार और टिहरी से इंस्पेक्टर चंदन सिंह चौहान को चमोली स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक जिले में आठ साल पूरे करने वाले दारोगाओं को अन्य जनपदों में भेजा गया है। एसओ रायपुर प्रदीप राणा को पौड़ी, रायवाला एसओ चंद चंद्राकर नैथानी को हरिद्वार, एसआईटी भूमि में शामिल दारोगा दीपिका राणा को टिहरी, महेंद्र सिंह चौहान को पौड़ी, सुंदरलाल को हरिद्वार, राकेश कुमार को हरिद्वार, राजेंद्र खोलिया को हरिद्वार, प्रेम प्रकाश शाह को हरिद्वार, बलबीर नेगी को हरिद्वार, हरिद्वार में तैनात दारोगा जानकी भंडारी एवं पंकज देवरानी को देहरादून भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से ब्रजमोहन राणा और मनोहर सिंह को चमोली, रमेश कुमार सैनी को टिहरी भेजा गया है। डीआईजी ने संबंधित पुलिस कप्तानों को इन इंस्पेक्टरों और दारोगाओं को दो दिन में रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed