फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer In Uttarakhand: Charges of six IAS and one PCS changed

Transfer In Uttarakhand: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, छह आईएएस और एक पीसीएस का प्रभार बदला

Wed, 13 Jul 2022 11:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:52 PM IST
सार

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, सचिव परिवहन तथा मुख्य सचिव के स्टॉफ ऑफिसर अरविंद सिंह ह्यांकी को आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी भी दे दी गई।

विज्ञापन
Transfer In Uttarakhand: Charges of six IAS and one PCS changed
तबादले - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। बुधवार को शासन ने छह और आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए। एक पीसीएस अफसर का भी तबादला कर दिया गया।  बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, सचिव परिवहन तथा मुख्य सचिव के स्टॉफ ऑफिसर अरविंद सिंह ह्यांकी को आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी भी दे दी गई।

विज्ञापन


सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से नियोजन का प्रभार हटा दिया गया। उनके शेष प्रभार बनाए रखे गए। अपर सचिव डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को भी नियोजन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। उनके बाकी सभी प्रभार बने रहेंगे। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान को महानिदेशक व आयुक्त उद्योग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।
विज्ञापन


इनके स्थान पर शेष प्रभारों के साथ उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण का दायित्व दिया गया। अपर सचिव रोहित मीणा को शेष दायित्वों के साथ ही महानिदेशक व आयुक्त उद्योग तथा उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर सचिव सी रविशंकर को वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। काशीपुर में तैनात पीसीएस अफसर उपायुक्त गन्ना को ऊधमसिंह नगर जिले का अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नजूल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed