फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trains late due to fog in rorkee

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Wed, 25 Oct 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 25 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
trains late due to fog in rorkee

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जल्दी से क्लिक करें और पढ़ें...

विज्ञापन

कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची। जबकि देहरादून  सहारनपुर व लखनऊ सहारनपुर पैसजर रद्द रही। मंगलवार को अमृतसर हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 16 घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टशन पर पहुंची।

जिसका यहां पर आने का समय रात्रि 12.25 का है। वहीं बरौनी से अंबाला कैंट जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस रुड़की में सात घंटे की देरी से पहुंची। इसके यहां आने समय सुबह 5.25 का है। बनारस से भटींडा जाने वाली भटींडा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी पहुंची।
विज्ञापन


इसका यहां आने का समय दोपहर 12.20 का है। गोवाहटी से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। देहरादून से सहारनपुर जाने वाली डीएलएस पैसेंजर ट्रेन को लकसर में ही रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

trains late due to fog in rorkee

जबकि देहरादून सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को रुड़की और सहारनुर के बीच में रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते लकसर में ही रद्द कर दिया। इससे रेलवे स्टेशन डोसनी, लंढौरा, ढंडेरा, रुड़की, इकबालपुर, चुड़ियाला, सुनेहटी खड़खड़ी, बलियाखेड़ी, सहारनपुर जाने आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों रामकुमार, रमेश कुमार, गीता, दिलशाद आदि का कहना था कि सहारनपुर देहरादून पैसेंजर को चार माह से लगातार कभी भी रद्द कर दिया जाता है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनें कब चलेंगी अभी इसकी कोई सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed