{"_id":"6880d23ba6a36a59f929c9d3b29573ee","slug":"training-of-electoral-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा मशीन पहले लगी तो नहीं पड़ेगा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा मशीन पहले लगी तो नहीं पड़ेगा वोट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Apr 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर ईवीएम की दो बैलट यूनिट में नोटा वाली मशीन पहले लग गई तो ‘नन आफ दि अबव’ बटन के अलावा कोई बटन नहीं दबेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, इस 'कुरुक्षेत्र' में लड़ा जाएगा नैनीताल का महासमर
अगर मशीन का कनेक्शन गड़बड़ हुआ तो वोट नहीं पड़ेगा और मशीन ‘लिंक एरर’ बताएगी। यह बात मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताई गई।
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शनिवार से ओएनजीसी आडिटोरियम में शुरू हुआ। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान और मुख्य शिक्षाधिकारी एमपी खाली के अलावा कार्मिक प्रभारी एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने भी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
खासतौर पर ईवीएम मशीन के संचालन में बरते जाने वाले एहतियात के संबंध में कार्मिकों को बताया गया।
सौ मीटर के भीतर नहीं होगा बैनर पोस्टर
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतदान केंद्र से सौ मीटर के आसपास किसी प्रत्याशी का बैनर-पोस्टर नहीं लगा होना चाहिए। कोई अगर बैनर-पोस्टर लगाए तो उसे तत्काल हटा दिया जाए। कार्मिक वोटर लिस्ट भी चेक कर लें कि जो लिस्ट उन्हें दी गई है, वह उसी बूथ की है जिस पर उनकी तैनाती है।
विज्ञापन
पढ़ें, तीसरी आंख करेगी बदरीनाथ धाम की सुरक्षा
पीठासीन अधिकारी रवानगी के पहले और पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने के बाद सहायक रिटर्निंग अफसर को अवश्य सूचना दें। इस मौके पर बताया गया कि 4 मई को चकराता विधानसभा क्षेत्र में तैनात कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरित की जाएगी।
38 कार्मिक प्रशिक्षण से गायब
शनिवार को मतदान प्रशिक्षण में 38 कर्मचारी नहीं आए। 922 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिक प्रभारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि प्रशिक्षण से गायब कार्मिकों को नोटिस दिया गया है। 24 घंटे के अंदर जवाब न आने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।