फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train running status Now 22 bogie train will operate from Rishikesh railway station Uttarakhand news in hindi

Rishikesh: योगनगरी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 22 बोगी वाली ट्रेन का होगा संचालन

Sat, 18 Nov 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Nov 2023 03:06 PM IST
सार

योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोई भविष्य में इस रेलवे स्टेशन को गुड्स यार्ड में बदलने तो कोई इसे तोड़कर रेलवे की आवासीय का कॉलोनी बनाए जाने की बात कर रहा था। लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन
Train running status Now 22 bogie train will operate from Rishikesh railway station Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी बोगी वाली ट्रेन संचालित हो सकेंगी। रेलवे की ओर से प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्लेटफार्म के साथ ट्रैक का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद यहां से 22 बाेगी वाली ट्रेन का संचालन हो सकेगा। अभी तक यहां से 16 बोगी वाली ट्रेन ही संचालित होती हैं।

विज्ञापन


ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की तीन ट्रेन और दो लोकल ट्रेन का संचालन होता है। योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोई भविष्य में इस रेलवे स्टेशन को गुड्स यार्ड में बदलने तो कोई इसे तोड़कर रेलवे की आवासीय का कॉलोनी बनाए जाने की बात कर रहा था। लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है। यहां से हेमकुंड एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन होता है। दो लोकल ट्रेन भी चलती हैं।

विज्ञापन


ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब तीन महीने का समय लगेगा

रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लंबा न होने के कारण यहां से संचालित होने वाली ट्रेन में हरिद्वार से अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाती हैं। रेलवे स्टेशन का विस्तार होने के बाद यहां 22 बोगी वाली ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे प्लेटफार्म का विस्तारीकरण स्टेशन से ग्रेफ कार्यालय की ओर से 100 मीटर और हरिद्वार की ओर से 150 मीटर लंबा ट्रैक बनेगा। ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब तीन महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  प्राकृतिक नहीं, इंसानी भूल का नतीजा है सिलक्यारा हादसा, जाने-माने भू वैज्ञानिक ने बताई ये लापरवाही

 

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ज्यादा बोगी वाली ट्रेन का संचालन करने के लिए प्लेटफार्म और ट्रैक को लंबा किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से दोनों ओर कुल 250 मीटर लंबा प्लेटफार्म और ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक बनने के विद्युतीकरण और सिग्नल का होगा। - आशु शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क) हरिद्वार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed