फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train running Status 29 trains cancelled till April 12 and May 3 Roorkee Uttarakhand News

Uttarakhand: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर...प्लान बनाने से पहले अपडेट जान लें, तीन मई तक 29 ट्रेनें रद्द

Thu, 27 Mar 2025 12:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:51 PM IST
सार

रेलवे यात्रियों को 12 अप्रैल से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 29 ट्रेनें तीन मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Train running Status 29 trains cancelled till April 12 and May 3 Roorkee Uttarakhand News
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

गोरखपुर में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग काम से 12 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान लक्सर समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर काम होने से सीतापुर-शाहजहांपुर 16 अप्रैल से छह मई, गोंडा-सीतापुर 12 अप्रैल से 6 मई और दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल से 2 मई के बीच 16 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से 3 मई के मध्य 16 दिनों के लिए निरस्त है। रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस 12 अप्रैल से 3 मई, आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल जंक्शन ट्रेन 13 अप्रैल से 4 मई तक नहीं चल पाएगी। गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल और 2 मई को और देहरादून-गोरखपुर 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगा

मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, 3, 10 मई और देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रैल, 3 मई, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 3 मई, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, आनंद विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनल 22, 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगा। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 20 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगा। कामाख्या जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 अप्रैल 1 मई, आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या जंक्शन 25 अप्रैल और 2 मई को निरस्त रहेगी।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

इसके अलावा सहरसा-अमृतसर 27 अप्रैल, अमृतसर-सहरसा 28 अप्रैल, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 30 अप्रैल, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 2 मई, आनंद विहार-टर्मिनल-गोरखपुर 30 अप्रैल, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 1 मई, जालंधर सिटी-दरभंगा 4 मई और दरभंगा-जालंधर सिटी 3 मई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा मुज्जफरपुर आनंद विहार टर्मिनस और दरभंगा चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को इस दौरान अलग-अलग दिनों में लेट संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed