फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train Passengers Will have to pay Money for convenience on Railway Station

देहरादून रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी वसूली, सुविधा के लिए देना होगा यूजर चार्ज

Thu, 13 Feb 2020 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Feb 2020 09:49 AM IST
सार

  • आनंद विहार, बिजवासन, चंडीगढ़ स्टेशन के लिए टेंडर जारी
  • देहरादून, अमृतसर, नई दिल्ली व मुंबई स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अगले दो महीने में आएगा टेंडर

विज्ञापन
Train Passengers Will have to pay Money for convenience on Railway Station
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेल यात्रियों को जल्द ही देहरादून समेत देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें एयरपोर्ट की ही तर्ज पर यूजर डेवलपमेंट चार्ज चुकाना होगा। यह चार्ज उन सभी टिकट पर वसूला जाएगा, जिनकी यात्रा विश्वस्तरीय स्टेशन से शुरू या ऐसे स्टेशन पर खत्म हो रही है। इसके चलते यात्री को बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा, जो हर स्टेशन के लिए अलग-अलग हो सकता है। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह यूजर चार्ज विश्वस्तरीय सुविधाओं के तहत विकसित होने वाले स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर तय होगा, जिसकी अधिसूचना रेल मंत्रालय जल्द ही जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि यह चार्ज बेहद मामूली रखा जाएगा।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि हबीबगंज व गांधीनगर रेलवे स्टेशन को पायलट प्रोजेक्ट के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला बनाया जा चुका है, जबकि दिल्ली के आनंद विहार व बिजवासन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो महीने में 1296 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून, नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अमृतसर, साबरमती, ग्वालियर, नागपुर स्टेशन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने भारतीय रेलवे स्टेशन पुनर्विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 2020-21 तक 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 400 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की घोषणा की थी। लेकिन इस लक्ष्य में देरी के चलते नीति आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में रेल मंत्रालय की बेहद खिंचाई की थी और 50 स्टेशनों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के लिए शीर्ष नौकरशाहों का उच्चाधिकार समूह बनाने की सिफारिश की थी।

रेलवे ट्रैफिक जाम घटाने में खर्च होगा पैसा

दरअसल रेलवे ने ऐसे 58 ‘सुपर क्रिटिकल’ मार्गों की पहचान की है, जिन पर यात्रियों की भारी संख्या के चलते ज्यादा ट्रेन चलने से रास्ते में व स्टेशन पर ‘ट्रैफिक जाम’ सरीखी हालत रहती है। इसके निदान के लिए रेलवे को 9930 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह 68 ‘क्रिटिकल’ मार्गों पर भी 72500 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इस काम को रेलवे ने 2021-22 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन इतना पैसा जुटाना बेहद कठिन है। इसी कारण रेलवे ने यूजर डेवलपमेंट चार्ज जैसे तरीकों से पैसा जुटाने की सोची है।

स्टेशन पर ही बनेंगे फाइव स्टार होटल और रिहायशी फ्लैट
रेलवे स्टेशन पर ही अब फाइव स्टार होटल की भी सुविधा मिलेगी। आईआरएसडीसी के सीईओ एसके लोहिया ने बताया कि गांधीनगर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के ऊपर फाइव स्टार होटल निर्मित किया गया है और यह प्रयोग सफल रहा है। इसे अन्य स्टेशनों पर भी अपनाया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन रिहायशी फ्लैट बनाकर 99 साल की लीज पर दिए जाएंगे। इन फ्लैटों की बिक्री स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने वाली कंपनी करेगी।

सर्विस मर्जर हर सूरत में होगा
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे की 8 सर्विस को आपस में मर्ज कर एक सर्विस में बदलने का निर्णय फाइनल है और इसमें अब कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय लोकसेवा आयोग को भी अब रिक्तियां नहीं निकालने को कह दिया गया है।

यह भी है तैयारी
12 क्लस्टरों पर प्राइवेट कंपनियों की 150 ट्रेन चलाने की तैयारी
रेलवे अगले महीने टेंडर जारी करेगा इन प्राइवेट ट्रेन के लिए
चार कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं ट्रेन को 160 की रफ्तार से चलाने को
34 हजार किमी रेल ट्रैक पर 5 साल में आधुनिक सिग्निलिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed