{"_id":"5bd07878bdec226947534cf2","slug":"train-cut-leopard-dead-body-found-on-track-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत, क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत, क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला शव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेक पर पड़ा गुलदार का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार वन प्रभाग के पथरी की केंद्रीय बीट में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार की मौत गई। घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कर गुलादर के शव को जला दिया गया, लेकिन गुलदारों की लगातार हो रही मौत से वन प्रभाग चिंतित है।
विज्ञापन
हरिद्वार वन प्रभाग को बुधवार सुबह करीब छह बजे रेलवेकर्मी ने पथरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे गुलदार के शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर विभाग के अधिकारी डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार का एक पैर कट गया। साथ ही गुलदार के सिर में भी गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र का अंदाजा नौ वर्ष लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर ही डा. अमित ध्यानी और डा. राजीव कुमार यादव ने पोस्टमार्टम किया और कुछ देर बाद शव को जला दिया गया। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से नौ वर्षीय गुलदार की मौत हुई है। मौके पर हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेेश नोडियाल, वन दरोगा ओपी सिंह सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले भी मर चुके हैं वन्यजीव
कुछ वर्ष पूर्व मोतीचूर रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हो गई थी। जबकि इसी वर्ष के शुरुआत में एक हाथी भी ट्रेन की चपेट में आने से मर गया था। वहीं, सितंबर में भेल सेक्टर पांच में गुलदार का मृत शावक मिला था। मनसा देवी मंदिर के पास भी एक मृत गुलदार मिला था।