फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic accident in Tehri: Uncontrolled car fell into ditch, five people died on the spot

टिहरी में दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

Tue, 15 Oct 2019 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Oct 2019 01:00 PM IST
Tragic accident in Tehri: Uncontrolled car fell into ditch, five people died on the spot
इसी जगह हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

मसूरी से करीब 40 किमी. दूर नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर एक कार (संख्या यूके 07 एबी 6429) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब सात बजे टिहरी जनपद के नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यहां पास में यमुना नदी भी है। 





कार में सात लोग सवार थे। पांच मृतकों के अलावा हादसे में दाे लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को बूराराम निवासी लाखामंडल ने दी। जिसके बाद हादसे का पता लगा और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन देहरादून से लाखामंडल जा रहा था। 

विज्ञापन

मृतक और घायलों के नाम

हादसे में मृतकः
बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धीराम
दर्शनी देवी पत्नी बाबूराम गौड़
हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़
रीना पुत्री पत्नी तिलक राम
शानू पुत्री तिलक राम (सभी निवासी लाखामंडल)

हादसे में घायल:
अकुंश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़
बबीता पत्नी विशंबर (दोनों निवासी लाखामंडल)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed