{"_id":"639977caa1c2821b88176568","slug":"tragic-accident-charred-body-of-young-man-found-between-wires-nainital-highway-rudrapur-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: नैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के बीच मिला युवक का झुलसा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: नैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के बीच मिला युवक का झुलसा शव
Wed, 14 Dec 2022 02:42 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:42 PM IST
सार
नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा हो गया। मटकोटा पावर हाउस में फाल्ट हुआ तो मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा। इस दौरान तारों के बीच में एक युवक का झुलसा शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
हादसा स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मटकोटा पावर हाउस में फल्ट हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Pantnagar: एक और छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।