फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News:Traffic will be diverted for tapkeshwar maharaj procession tomorrow

टपकेश्वर महाराज शोभायात्रा: देहरादून में मंगलवार को यातायात रहेगा डायवर्ट, पढ़ें पूरा रूट प्लान

Mon, 08 Aug 2022 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:22 AM IST
सार

शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने शहर में यातायात को डायवर्ट किया है। आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरे।

विज्ञापन
Dehradun News:Traffic will be diverted for tapkeshwar maharaj procession tomorrow
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार को शहर में टपकेशवर महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, चकराता रोड, कैंट रोड होते हुए टपकेश्वर महादेव में समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने शहर में यातायात को डायवर्ट किया है। आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरे।

विज्ञापन

ये रहेगा प्लान

शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से निकलने पर आईएसबीटी की ओर से आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान लाल पुल, भंडारी भाग से भी यातायात डायवर्ट रहेगा, सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक पर यातायात नहीं आएगा। बल्लीवाला, लक्ष्मण चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा, झंडा बाजार और पलटन बाजार पहुंचने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, चकराता रोड पहुंचने पर सड़क मार्ग के एक ओर शोभायात्रा को चलाया जाएगा, दूसरे मार्ग पर दोनों ओर के यातायात को चलाया जाएगा। भारी वाहनों (बस) को घंटाघर से दिलाराम की ओर डायवर्ट किया जाएगा, यातायात के दबाव की स्थिति में समस्त वाहनों को घंटाघर से दिलाराम की ओर डायवर्ट किया जाएगा, शोभायात्रा के बिंदाल चौक से कैंट क्षेत्र में प्रवेश करने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, शोभायात्रा के कैंट मार्ग पर चलने के दौरान मार्ग में कोई भी वाहन आने नहीं दिया जाएगा, शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस तिराहा पहुंचने पर वाटिका तिराहा से यातायात डायवर्ट किया जाएगा, शोभायात्रा का पिछला हिस्सा गढ़ी कैंट बाजार पार करने पर समस्त यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed