फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   traffic route diverted due to daat kali temple jagran

आज ट्रैफिक रूट देखकर ही घर से निकलें

Mon, 11 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
traffic route diverted due to daat kali temple jagran
ट्रै‌फिक लाइट

मां डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते देहरादून में सोमवार को नगर परिक्रमा के दौरान कई जगह पर रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट प्लान को देखकर निकले, जिससे कोई परेशानी न हो और आप जाम में न फंसे। पुलिस ने निकाली जाने वाली शोभायात्रा के अनुरूप दो चरण में ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


प्रथम चरण
जब शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक की ओर जाएगी तब प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाला यातायात गऊघाट होते हुए भंडारी बाग की ओर जाएगा।
विज्ञापन

- प्रिंस चौक से आने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार पंजाबी भूसा से कांवली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
- जब शोभायात्रा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार के लिए प्रस्थान करेगी तब आईएसबीटी से प्रिंस चौक की ओर आने वाले छोटे वाहन भंडारी बाग से गऊघाट होते हुए प्रिंस चौक जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस दौरान प्रिंस चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात भी गऊघाट होकर आएंगे।
- बल्लीवाला से सहारनपुर चौक की ओर आने वाला यातायात पुरूषोतम पान भंडार से भंडारी बाग चौक से सहारनपुर की ओर जाएगा।
- जब शोभायात्रा झंडा बाजार में प्रवेश कर जाएगी तो यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। जबकि पीपल मंडी चौक और सहारनुपर चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा।

दूसरा चरण
शोभायात्रा वापसी में जब सहारनपुर चौक पहुंचेगी तब आइएसबीटी से प्रिंस चौक आने वाला यातायात भंडारी बाग से गऊघाट होते हुए प्रिंस चौक जाएगा।
- बल्लीवाला से प्रिंस चौक की ओर आने वाले यातायात को शोभायात्रा को टुकड़ो में रोककर चलाया जाएगा।
- प्रिंस चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात गऊघाट से भंडारी बाग की ओर जाएगा।
- जब शोभायात्रा सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला की ओज जाएगी तब आईएसबीटी व बल्लीवाला से आने वाले यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
- प्रिंस चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात डायवर्ट रहेगा।
- शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला पहुंचने पर सभी रूट सामान्य हो जाऐंगे। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed