फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic reform only in files.

पिस रही जनता, कागजों में हो रहा ट्रैफिक सुधार

Fri, 26 Feb 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Feb 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic reform only in files.

शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाने के लिए कई योजनाएं बनीं, लेकिन आजतक किसी पर भी अमल नहीं किया गया। बॉटल नेक हटाने, सड़कों पर अतिक्रमण मुक्त बनाने और फुटपाथ के निर्माण में इच्छाशक्ति की कमी रही। पुलिस ने जहां सख्ती दिखाई, वहीं सियासी नफे नुकसान के चलते उसे बैकफुट पर आना पड़ा।

विज्ञापन


शहर में केवल एक मार्ग राजपुर रोड ऐसा है जिस पर यातायात संचालित और व्यवस्थित बनाए रखना चुनौती है। बॉटल नेक बने आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की योजना सियासी दाव पेंच में फंसी है। सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक और मेन घंटाघर के जीर्णोद्वार को कारगर प्लान लागू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


सड़कों से खंभे तक नहीं हटे
बर्षों से सड़क के बीच बाधा बने बिजली और टेलीफोन के खंभे नहीं हट सके। ट्रैफिक पर सामूहिक जिम्मेदारी फिक्स करने के बजाए केवल पुलिस पर बेलगाम ट्रैफिक का ठीकरा फोड़ा जाता रहा है। पुलिस ने जब-जब सख्ती दिखाई, तब तब सरकार अथवा जनप्रतिनिधि रोड़ा बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पलटन बाजार इसका उदाहरण है, जिसमें बनाई ट्रैफिक व्यवस्था सियासी दखल के बाद बैकफुट पर आ गई। ट्रैफिक को अलग से विभाग का दर्जा देने, ट्रैफिक पुलिस लाइन बनाने, बल बढ़ाने और बड़ी क्र्रेन खरीदने के प्रस्ताव फाइलों में धूल फांक रहे हैं। पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं भी वाहन चालकों को आज तक नहीं मिल पाई हैं।


53 में 23 पर होमगार्ड
राजधानी में यातायात के सुचारु  संचालन के लिए 53 प्वाइंट चिह्नित किए गए, जिनमें से सिर्फ 30 को ही ट्रैफिक पुलिस क वर कर रही है। बाकी की जिम्मेदारी होमगार्ड के कंधों पर है। यह बात अधिकारी भी स्वीकार करते हैं कि होमगार्ड की उतनी जवाबदेही नही है जितनी ट्रैफिक पुलिस के जवान की होती है। अधिकतर ट्रैफिक जवान वीआईपी ड्यूटी में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed