फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic problem

विधानसभा सत्र ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Tue, 18 Feb 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
traffic problem

विधानसभा सत्र ने एक बार फिर शहर की मुसीबतें बढ़ दीं। एससी-एसटी ओबीसी बैकलॉग समिति के विधानसभा कूच के दौरान कई जगह जाम लगा। हरिद्वार रोड पर करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


वाहन रेंगते रहे
सोमवार सुबह करीब दस बजे से शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। विधानसभा सत्र की ड्यूटी के कारण यातायात सुचारु करने में पुलिसकर्मियों की कमी नजर आई। सुबह पटेलनगर, सहारनपुर रोड, सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, तहसील चौक, दून चौक और घंटाघर पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


दून अस्पताल चौक के समीप एक एंबुलेंस कुछ देर के लिए जाम में फंसी रही। कई जगह पुलिस अफसरों के वाहन भी जाम में फंसे। व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ाने के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मी सड़कों पर उतारे गए तब स्थिति में कुछ सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जगह लगा रहा जाम
दोपहर में परेड ग्राउंड से निकली एससी-एसटी ओबीसी बैकलॉग समिति की रैली ने शहर में फिर जाम की स्थिति पैदा कर दी। रैली से लैंसडौन चौक, सुभाष रोड, आराघर, धर्मपुर और हरिद्वार रोड पर जाम लगा। पुलिस ने रैली को प्रगति विहार के समीप हरिद्वार रोड पर बनी बैरेकेडिंग पर रोका।


इससे विधानसभा और उसके आसपास जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों को पैदल भी चलना पड़ा। शहर से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को नेहरू कालोनी रिंग रोड से जोगीवाला होते हुए भेजा गया। आईएसबीटी से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को पुरानी बाइपास चौकी से दूधली होते हुए निकाला गया। बैरीकेडिंग खुलने के करीब आधा घंटे तक भी यातायात व्यवस्था धर्मपुर, हरिद्वार रोड से जोगीवाला और हरिद्वार बाईपास रोड पर चरमराई नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed