फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic pressure increases in Mussoorie and

Dehradun News: तीन दिन तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic pressure increases in Mussoorie and
I- नए साल पर दून के यातायात में बाहरी वाहनों का नहीं रहेगा दबाव
विज्ञापन

I

I
I

I- दून पुलिस ने इन कंपनियों से 29, 30 और 31 दिसंबर के लिए किया अनुबंधI



नए साल पर मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस दरम्यान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिया तय रूटों की सटीक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ते हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे।



दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, इन तीनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है। इससे बाहरी राज्यों के वाहन मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का उपयोग करेंगे जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल और मैपल आमतौर पर शहर के रूट ही दिखाते हैं। लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने-जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए। - अजय सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed